19 Apr 2024, 20:21:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इस्लामाबाद में छात्रों के दो गुटों के बीच संघर्ष, एक की मौत, कई घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2019 2:20PM | Updated Date: Dec 13 2019 2:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। इंटरनेशनल इस्लामामिक यूनीवर्सिटी इस्लामाबाद (आईआईयूआई) में दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में एक छात्र की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार दोनों गुटों के बीच गुरुवार को एक समारोह के आयोजन को लेकर संघर्ष हुआ। एक गुट आयोजन के पक्ष में था जबकि दूसरा इसका विरोध कर रहा था। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार शाम को छात्रों के एक गुट ने अन्य गुट के सदस्यों पर हमला कर दिया जिसमें दो घायल हो।
 
देर रात घायल छात्रों के सहयोगियों ने विरोधी छात्रों पर हमला कर दिया। दोनों गुटों के बीच संघर्ष में हथियारों का इस्तेमाल हुआ और गोलियां चलीं। संघर्ष में घायल कुछ छात्रों को पाकिस्तान चिकित्सा विग्यान संस्थान(पीआईएमएस) भर्ती कराया गया जहां एक की मौत हो गई। डान न्यूज के अनुसार एक वरिष्ठ पुलिस अघिकारी ने बताया कि संघर्ष की सूचना मिलने के बाद पुलिस विश्वविद्यालय के बाहर पहुंची और एक कैदी वाहन, दंगारोधी बल और पानी की बौछार करने वाले वाहन के साथ अंदर प्रवेश की अनुमति मांगी।
 
इलाके के मजिस्ट्रेट को भी घटनास्थल पर पहुंचने के लिए कहा गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया, हम विश्वविद्यालय पहुंच गए हैं और एसी अथवा मजिस्ट्रेट के आने का इंतजार कर रहे हैं । विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश के लिए वहां के प्रशासन की जरुरत है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »