28 Mar 2024, 21:49:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में सोने की खान में भूस्खलन, 5 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 2:55PM | Updated Date: Dec 12 2019 2:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के बडाख्शान प्रांत में सोने की एक खान में भूस्खलन से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि 35 अन्य  लापता हैं। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता नेक मोहम्मद नाजरी ने  गुरुवार को अफगान टोलो न्यूज को बताया कि घटनास्थल से अब तक पांच शव बरामद  किये जा चुके हैं जबकि 35 अन्य कर्मचारियों का अब तक पता नहीं चला है। स्पूतनिक की रिपोर्ट के मुताबिक जिस इलाके में भूस्खलन हुआ है, वह  तालिबान मूवमेंट के नियंत्रण में है जिसकी वजह से स्थानीय सरकार बचाव अभियान का काम नहीं कर सकती।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »