29 Mar 2024, 02:54:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हरियाणा की लड़की से राजस्थान में गैंगरेप - हत्या के बाद पेड़ पर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 12:20PM | Updated Date: Dec 12 2019 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पलवल। देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब हरियाणा की लड़की से राजस्थान में गैंगरेप का मामला सामने आया है। पलवल जिले के हथीन खंड के एक गांव की बेटी के साथ भरतपुर जिले में सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हत्या कर शव को नीम के पेड़ से लटका दिया गया। मामला राजस्थान के कामां थाने के अंतर्गत का बताया है। जैसे ही मामले की सूचना लड़की के परिजनों को लगी वे पोस्टमार्टम कराकर शव को पलवल ले आए। मृतका के पिता ने 6 नामजद सहित 4 अन्य लोगों के खिलाफ गैंगरेप, लूटपाट और हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »