28 Mar 2024, 16:19:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजर में सैन्य कैंप पर आतंकवादी हमला, 71 जवान मारे गए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 11:04AM | Updated Date: Dec 12 2019 11:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। माली की सीमा से सटे नाइजर में सैकड़ों जिहादियों ने नाइजर के मिलिट्री कैंप पर हमला कर दिया है, जिसमे 71 सैनिको के मारे जाने की खबर है। नाइजर के रक्षा मंत्रालय की ओर से बुधवार को कहा गया है कि जिहादियोंने सैन्य कैंप पर गोले व मोर्टार दागे, जिसमे 71 सैनिक मारे गए है। मंगलवार को पश्चिमी तिलाबेरी क्षेत्र में नाइजर की सेना पर यह अबतक का सबसे बड़ा हमला है। नाइजर के में वर्ष 2015 से इस्लामिक मिलिटेंट की ओर से हिंसा की जा रही है।

नाइजर के राष्ट्रीय टीवी चैनल पर नाइजर के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हम दुख के साथ इस बात की जानकारी दे रहे हैं कि हमारे 71 सैन्य जवान मारे गए हैं, जबकि 12 घायल हुए हैं और कई लापता है। यह हमला बड़ी संख्या में आतंकियों ने बड़े हथियारों व गोला बारूद से नाइजर की सेना पर किया है। रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि जवाबी कार्रवाई में बड़ी संख्या में आतंकियों को भी ढेर किया गया है। सेना और आतंकियों के बीच तकरीबन तीन घंटे तक गोलीबारी चली।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »