23 Apr 2024, 21:38:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पेरू में दो टन कोकीन ले जा रही पनडुब्बी जब्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 10:45AM | Updated Date: Dec 12 2019 10:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेक्सिको सिटी। पेरू में अधिकारियों ने एक पनडुब्बी में दो टन कोकीन ले जा रहे चालक दल के चार सदस्यों को हिरासत में लिया है। पेरू के कानून प्रवर्तन निकायों के अनुसार पनडुब्बी को कब्जे में लेने के बाद एक नौसैनिक अड्डे पर ले जाया गया। अभियोजक जोर्ज शावेज कोट्रिना ने कहा,  दो टन कोकीन के साथ हिरासत में लिए गए चार लोगों को लीमा ले जाया जाएगा। नौसेना जांच करने के लिए पनडुब्बी को अपने पास रखेगी।’’ बताया गया है कि पनडुब्बी दक्षिण इक्वेडोर की तरफ से मेक्सिको जा रही थी। उल्लेखनीय है कि पेरू, कोलोम्बिया और बोलीविया विश्व में सबसे ज्यादा कोकीन उत्पादक वाले देश है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »