19 Apr 2024, 23:35:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अयोध्या केस : पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई आज, 5 जजों की बेंच करेगी सुनवाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 10:29AM | Updated Date: Dec 12 2019 10:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अयोध्या विवाद में नौ नवंबर के फैसले को चुनौती देने वाली पुनर्विचार याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट के चैंबर में गुरुवार को सुनवाई शुरू होगी। शीर्ष अदालत ने नौ नवंबर को सुनाए गए अपने फैसले में विवादित जमीन को राम मंदिर निर्माण के लिए देने की बात कही थी। इसके साथ ही अदालत ने मुस्लिम पक्षकारों को अयोध्या में किसी अन्य स्थान पर मस्जिद निर्माण के लिए पांच एकड़ जमीन देने का निर्देश जारी किया था।
 
पांच न्यायाधीशों वाली नई पीठ का नेतृत्व प्रधान न्यायाधीश एस. ए. बोबडे करेंगे। प्रधान न्यायाधीश के अलावा पीठ में न्यायाधीश अशोक भूषण, एस. ए. नजीर, डी. वाई. चंद्रचूड़ और संजीव खन्ना शामिल हैं। न्यायाधीश खन्ना इस पीठ में नए जज होंगे, जिन्होंने रिटायर्ड प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की जगह ली है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »