19 Apr 2024, 17:37:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बेरुत में शिया पार्टी के कार्याकर्ता और पुलिस के बीच झड़प

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 8:45AM | Updated Date: Dec 12 2019 8:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेरुत। लेबनान में बेरुत के मुख्य चौराहे ओर बढ़ रहे शिया पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच गुरुवार को झड़प हुयी है। स्थानीय मीडिया ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि हिज्बुल्लाह अमल आंदोलन के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच शहीद स्क्वायर और रिआद अल सोलह स्क्वायर के पास रिंग ब्रिज पर झड़प हुयी है। 

शांतिपूर्ण प्रर्दानकारियों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे शिया पार्टी के उग्र कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया है। शिया पार्टी के कार्यकर्ता पुलिस पर पत्थर फेंक रहे है। उल्लेखनीय है कि 17 अक्टूबर को सरकार द्वारा व्हाट्सएप के जरिये इंटरनेट कॉल पर कर लगाने के विरोध में प्रदर्शन शुरु हुआ था प्रधानमंत्री साद हरीरी और उसके मंत्रिमंडल ने इसे खारिज कर दिया था। इसके बार भी लोग बैंकिंग सेक्टर में सुधारों की मांग को लेकर सड़को पर बने हुये है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »