17 Apr 2024, 03:12:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अगले प्रधानमंत्री के लिये जनता की स्वीकृति चाहिए : सलीह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 8:35AM | Updated Date: Dec 12 2019 8:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। इराक के राष्ट्रपति बरहम सलीह ने कहा कि अगले प्रधानमंत्री के लिए इराकी जनता का स्वीकृति होना जरुरी है। राष्ट्रपति के कार्यालय के अनुसार विश्वविद्यालय प्रमुखों, शिक्षाविदों और सिंडिकेट्स और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को बैठक करते हुए सलीह ने कहा कि देश के अगले प्रधानमंत्री के इराकी जनता की स्वीकृति जरुरी है।

सलीह ने कहा प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को ‘इराकी लोगों द्वारा स्वीकार किया जाना चाहिए’ और ‘स्वतंत्र और गरिमापूर्ण जीवन के लिए उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम होना चाहिए।’ उल्लेखनीय है कि देश में बड़े पैमाने पर आर्थिक सुधार और भ्रष्टाचार के विरोध में अक्टूबर से हो रहे प्रदर्शन के मद्देनजर इराकी प्रधानमंत्री एडेल अब्दुल महदी ने इस्तीफा दे दिया था। जिससे संसद ने स्वीकार कर लिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »