29 Mar 2024, 21:24:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरियाई वायु सेना ने 30 आतंकवादियों को किया ढ़ेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 1:45AM | Updated Date: Dec 12 2019 1:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबुजा। नाइजीरिया की वायु सेना द्वारा देश के पूर्वोत्तर क्षेत्रों में चलाये गये अभियान में बोको  हराम के कम से कम 30 आतंकवादी मारे और उनके शिविरों को भी नष्ट कर दिया गया। वायु सेना ने बुधवार को इसकी पुष्टि की है। वायु सेना ने कहा पूर्वोत्तर के बोर्नो प्रांत में मंगलवार को आतंकवादियों के कुछ चुंिनदा ठिकानों को निशाना बनाते हुये सेना ने अभियान चलाया था। इस अभियान में कम से कम 30 आतंकवादी मारे गये और उनके ठिकानों को नष्ट कर दिया गया।
 
वायु सेना के प्रवक्ता इबिकुनले दारमोला ने बताया कि बोर्नो प्रांत के पेरिसू शहर में बोको हराम के ‘सामरिक मुख्यालय’ को नष्ट कर दिया गया है। श्री दारमोला ने कहा कि दूसरे अभियान में गैरिन मालोमा में सांबिसा वन के किनारे बसा बोको हराम का एक शहर भी नष्ट हुआ है। उल्लेखनीय है कि बोको हराम एक दशक से भी अधिक समय से देश के पूर्वोत्तर क्षेत्रों अस्थिरता फैलाये हुये है वर्ष 2014 में उसने सैकड़ों स्कूली छात्राओं का अपहरण कर लिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »