28 Mar 2024, 22:10:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हैदराबाद एनकाउंटर : उच्चाधिकार जांच समिति के गठन के संकेत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2019 7:42PM | Updated Date: Dec 11 2019 7:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने हैदराबाद दुष्कर्म  एवं हत्या मामले के चारों आरोपियों की कथित मुठभेड़ में मौत की जांच के लिए  एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में उच्चाधिकार जांच समिति का गठन किए  जाने का बुधवार को संकेत दिए। मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबड़े  ने वकीलों से उच्चाधिकार समिति के लिए एक न्यायाधीश (सेवानिवृत) के नाम का  सुझाव देने के लिए कहा है।
 
न्यायालय ने यह भी कहा कि न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) पी वी रेड्डी ने यह जिम्मेदारी संभालने से इन्कार किया है। न्यायमूर्ति बोबड़े ने याचिकाकर्ता-सह-अधिवक्ता जी एस मणि एवं अन्य से कहा, ‘‘किसी का नाम सुझाइए।’’ उल्लेखनीय है कि शीर्ष न्यायालय ने हैदराबाद मुठभेड़ मामले की  स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका की सुनवाई का निर्णय लिया  है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »