29 Mar 2024, 20:18:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश में मालवहन की लागत घटाने पर वैश्विक सम्मेलन कल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2019 2:49PM | Updated Date: Dec 11 2019 2:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में माल परिवहन की लागत घटाने तथा भारतीय अर्थव्यवस्था में इस क्षेत्र का योगदान बढ़ाने लिए कल से राष्ट्रीय राजधानी में द्वितीय ‘मालवहन सम्मेलन’ - लॉजिक्स इंडिया 2019 का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को यहां  बताया कि इस सम्मेलन में देश - विदेश की 300 से अधिक कंपनियां हिस्सेदारी करेंगी। यह सम्मेलन लॉजिक्स इंडिया 2019 दो दिन तक होगा और इसमें अंतरराष्ट्रीय तथा भारतीय कंपनियां और अन्य पक्षकार में भाग लेंगे। सम्मेलन में लगभग 25 से अधिक देश  सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश करेंगे और वाणिज्य सचिव अनूप वाधवन भी उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अलावा संबद्ध मंत्रालयों और राज्य सरकारों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। सम्मेलन का आयोजन भारतीय निर्यातक महासंघ के सहयोग से किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार एक सक्षम और कुशल मालवहन प्रणाली वैश्विक प्रतिस्पर्धी बनने एवं व्यापार की सुविधा और उनके विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इससे न केवल लागत में कमी आती है बल्कि जवाबदेही भी बढ़ती है।  सरकार देश में एक कुशल मालवहन प्रणाली के  लिए सभी प्रकार के प्रयास कर रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »