18 Apr 2024, 11:06:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मुस्लिम देश के नागरिक थे, हैं और रहेंगे चिंता करने की : अमित शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2019 1:32PM | Updated Date: Dec 11 2019 1:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में नागरिकता संशोधन बिल 2019 पेश किया। बिल को पास कराने के लिए 121 वोटों की जरूरत होगी। बता दें कि 245 सीटों वाली राज्यसभा में अभी 240 सदस्य हैं. 5 सीट फिलहाल रिक्त हैं। अमित शाह ने कहा कि नॉर्थ-ईस्ट राज्यों के लोगों की चिंता का भी ख्याल रखा गया है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान देशों की सीमा भारत से सटी है। यहां के अल्पसंख्यक किसी भी समय भारत में आए हैं उन्हें नागरिकता देने का प्रावधान है। नॉर्थ-ईस्ट में अलग अलग प्रकार से हितों की चिंता भी की है। इस देश के मुस्लिम नागरिक थे, हैं और रहेंगे उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »