18 Apr 2024, 09:13:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान ने पाकिस्तान को संयुक्त नौसेना सुरक्षा अभ्यास के लिए किया आमंत्रित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2019 12:54AM | Updated Date: Dec 11 2019 12:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान ने पाकिस्तान को संयुक्त नौसेना सुरक्षा अभ्यास में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। तसनिम समाचार एजेंसी की मंगलवार की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी दौरे पर गये  ईरानी नौसेना के कमांडर एडमिरल होस्सेन खांजादी ने दोनों देशों के बीच नौसैनिक सहयोग को बढ़ावा देने का आग्रह किया। खांजादी ने बताया कि दोनों देशों के पास अपने-अपने रणनीतिक बंदरगाहों-पाकिस्तानी बंदरगाह ग्वादर और ईरानी बंदरगाह चाबहार- के साथ पोत परिवहन उद्योग में विकास करने की अत्यधिक संभावना है।
 
उन्होंने घोषणा की ईरान दोस्ताना दौरे के लिए अपने युद्धपोत को पाकिस्तान बंदरगाह पर भेजने के लिए तैयार है। खांजादी ने पाकिस्तानी नौसेना प्रमुख एडमिरल जफर महमूद अब्बासी से मुलाकात के दौरान कहा कि पाकिस्तान ने इंडियन ओशन नवल सिम्पोजियम (आईओएनएस) के सदस्य देशों के बीच सामूहिक सहयोग में मजबूत भूमिका निभाई है।  ईरानी कमांडर ने कहा कि विदेशी बलों की उपस्थिति के बिना यह क्षेत्र अधिक सुरक्षित रहेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »