29 Mar 2024, 00:37:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मौसम लेगा करवट - 11-12 दिसंबर को बारिश की संभावना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 6:41PM | Updated Date: Dec 10 2019 6:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पश्चिमोत्तर क्षेत्र में अगले चौबीस घंटों में मौसम खुश्क रहने तथा उसके अगले दो दिन बारिश की संभावना है।   मौसम केन्द्र के अनुसार क्षेत्र में कहीं कहीं गरज के साथ ओले गिरने और जोरदार बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ सहित पश्चिमोत्तर में आज बादल छाये रहे तथा बीच बीच में धूप खिलने से ठंड से राहत मिली। आदमपुर सबसे ठंडा तीन डिग्री रहा। अमृतसर चार डिग्री , बठिंडा तथा पटियाला पांच डिग्री रहा।
 
चंडीगढ़ ,अंबाला ,करनाल ,रोहतक ,सिरसा का पारा क्रमश: सात डिग्री , हिसार ,नारनौल ,लुधियाना पठानकोट का पारा क्रमश: छह डिग्री , पटियाला आठ डिग्री , हलवारा छह डिग्री , गुरदासपुर छह डिग्री रहा। हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बादल छाये रहे तथा अगले चौबीस घंटों में बारिश तथा हिमपात की संभावना है । शिमला का पारा पांच डिग्री , मनाली शून्य डिग्री , कल्पा शून्य से कम एक डिग्री , कांगडा पांच डिग्री , सुंदरनगर एक डिग्री , नाहन 10 डिग्री , उना पांच डिग्री , धर्मशाला सात डिग्री , भुंतर एक डिग्री रहा। कल से 12 दिसंबर को हिमपात की संभावना है ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »