20 Apr 2024, 01:28:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

साध्वी का विवादित बयान -रेप-नक्सलवाद नेहरु खानदान की देन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 1:36PM | Updated Date: Dec 9 2019 1:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) नेता साध्वी प्राची ने एक बार फिर रविवार को मेरठ में भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए नक्सलवाद, आतंकवाद और बलात्कार जैसे अपराधों को नेहरू खानदान की देन बता दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने अखिलेश यादव पर भी रेपिस्ट्स को संरक्षण देने का आरोप लगा दिया।
 
साध्वी ने अखिलेश यादव के धरने पर बैठने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, अखिलेश जब सत्ता में होते हैं तो बलात्कारियों को बचाते हैं और जब विपक्ष में होते हैं तो धरने पर बैठते हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री शनिवार को उन्नाव रेप कांड के खिलाफ विधानसभा के बाहर मौन धरने पर बैठे थे।
 
साध्वी प्राची ने हैदराबाद गैंगरेप के आरोपियों की एनकाउंटर के कारण पुलिस की प्रशंसा की और कहा कि हैदराबाद पुलिस से सीख लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस को भी उन्नाव कांड की घटना पर ऐसे ही कार्रवाई करनी चाहिए। विहिप की नेता ने कहा कि, उन्नाव रेप कांड के दोषियों को कड़ी सजा देनी चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »