29 Mar 2024, 02:50:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कर्नाटक उपचुनाव रिजल्‍ट- बीजेपी ने जीती 3 सीटें, नौ सीटों पर आगे- कांग्रेस पीछे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 1:11PM | Updated Date: Dec 9 2019 1:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव में सोमवार को जारी मतगणना में 12 बजे तक भाजपा ने तीन सीटों की जीत हासिल कर ली और नौ सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। भाजपा ने कांग्रेस और जनता दल (सेक्यूलर) को चुनावी जीत में पीछे छोड़ दिया है। विधानसभा की 15 सीटों की मतगणना जारी है। पूर्वाह्न 12 बजे तक भाजपा ने तीन सीटों पर जीत हासिल कर ली है और नौ सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। येल्लापुर,  हिरेकेरूर और अथानी विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार क्रमश: ए. एच. शिवराम, बी. सी. पाटिल और मेहश इरनागौड कुमातल्ली विजयी हुए हैं। जबकि कांग्रेस दो और निर्दलीय उम्मीदवार एक सीट पर बढ़त बनाये हुए है। 
 
यह उपचुनाव मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्य इन सीटों पर पांच दिसंबर को मतदान हुआ था। इस उपचुनाव में 156 पुरुष और नौ महिला सहित कुल 165 उम्मीदवार ने अपना भाग्य अजमाया था।  कांग्रेस और जनता दल (सेक्यूलर) के 17 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराये जाने के कारण विधानसभा की ये सीटें खाली हुयी थीं।
 
निर्वाचन आयोग के अनुसार थानी, कागवाड़, गोकक, येल्लापुर, हीरेकेरुर, रानीबेन्नूर, विजयनगर, चिकबल्लापुर, के आर पुरम, यशवंतपुर, महालक्ष्मी लेआउट, शिवाजीनगर, होसकोटे, के आर पेट और हुनसुर क्षेत्रों में 4185 मतदान केंद्रों पर हुये मतदान में 66.25 प्रतिशत मतदान हुआ था।
 
 कर्नाटक विस में कुल 224 सीटें हैं। 17 विधायकों को अयोग्य ठहराने के बाद विधानसभा सीटें 207 रह गईं। इस लिहाज से बहुमत के लिए 104 सीटों की जरूरत थी। भाजपा के पास वर्तमान में 105 सीटें हैं जिसमें एक निर्दलीय उम्मीवार ने सरकार को समर्थन दिया है। 15 सीटों पर उपचुनाव होने के बाद विधानसभा में 222 सीटें हो जाएंगी। उस स्थिति में बहुमत का आंकड़ा 111 होगा। भाजपा को सत्ता में बने रहने के लिए कम से कम छह सीटों की जरूरत होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »