19 Apr 2024, 19:28:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BJP सांसद बोले - मेरे साथ चलो 25 रु. किलो में ट्रकभर प्याज दिला....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 11:31AM | Updated Date: Dec 9 2019 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने गुरूवार को आर्थिक मंदी को लेकर विपक्ष के आरोप पर पलटवार करते हुए लोकसभा में कहा कि देश को बदनाम करने के लिए ऑटो क्षेत्र में मंदी और बिक्री कम होने की बातें की जा रही हैं। उन्होंने सवाल किया कि यदि आटो क्षेत्र में मंदी है तब एक एक घर में कई वाहन और सड़क पर जाम क्यों है  भाजपा सांसद ने कहा कि, 'मेरे साथ चलिए-25 रुपये किलो में प्याज दिलाता हूं। 
 
उन्होंने 'विभिन्न कारणों से फसल को हुई क्षति और इसका किसानों पर प्रभाव' के सम्बन्ध में नियम के 193 के तहत चर्चा के दौरान यह बात कही। सिंह ने यह भी कहा कि, प्याज महंगे होने की बात कही जा रही है, तो चलिए- मैं अपने संसदीय क्षेत्र बलिया के मोहमदाबाद में 25 रुपये किलो के हिसाब से एक ट्रक प्याज दिलवाता हूं। उन्होंने कहा कि देश में आर्थिक मंदी का माहौल बनाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि ऑटो सेक्टर की खरीद में गिरावट आई है। यह देश को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »