20 Apr 2024, 10:16:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

एनकाउंटर के बहाने मायावती ने योगी सरकार पर कसा तंज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 3:10PM | Updated Date: Dec 6 2019 3:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ हैवानियत करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार सुबह मुठभेड़ में मार गिराया है। मुठभेड़ पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं। वहीं बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने मुठभेड़ पर बयान दिया। साथ ही योगी सरकार पर भी हमला बोला।
 
मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार सो रही है। यहां और दिल्ली में भी हैदराबाद पुलिस से प्रेरणा लेनी चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य से यहां अपराधियों को राज्य के मेहमानों की तरह माना जाता है, यूपी में जंगल राज है।
मायावती ने आगे कहा कि मेरी पार्टी के जिन लोगों पर आरोप लगे, हमने उन्हें जेल भेजा था। उन्होंने आगे कहा कि मेरा उत्तर प्रदेश की सरकार से कहना है कि हैदराबाद की पुलिस से यूपी पुलिस को सीख लेनी चाहिए, यूपी पुलिस को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »