19 Apr 2024, 10:01:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उद्धव ठाकरे ने बताया - क्यों छोड़ा BJP से 25 साल पुराना साथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2019 3:19PM | Updated Date: Nov 22 2019 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना की अगुवाई में कांग्रेस और एनसीपी की सरकार बनना तय हो गया है। शुक्रवार शाम तक तीनों पार्टियां अपने गठबंधन का ऐलान कर सकती हैं। इस बीच आज शिवसेना विधायकों की बैठक हुई, जिसमें पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बताया कि आखिर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का साथ क्यों छोड़ा। बैठक में उद्धव ठाकरे ने कहा, 'आपको समझना होगा कि हमने अपने पुराने दोस्त के साथ 25 साल पुराना साथ क्यों छोड़ा, वो हमसे झूठ बोल रहे थे। आप सभी ने देखा है कि उन्होंने पिछले सालों में क्या कहा है और क्या किया है। 
 
कांग्रेस और एनसीपी के साथ जाने को लेकर भी शिवसेना प्रमुख ने अपने विधायकों से बात की। उद्धव ठाकरे ने कहा, 'अब हम एक नए गठबंधन के साथ जा रहे हैं, इसमें अभी आखिरी स्टेज चल रही है. जो आज शाम तक फाइनल हो जाएगा। हालांकि, इस दौरान उद्धव ठाकरे ने इस बारे में बात नहीं की कि वह मुख्यमंत्री बनेंगे या नहीं। हालांकि, विधायकों की ओर से लगातार मांग की जा रही है कि उद्धव ठाकरे को ही मुख्यमंत्री पद संभालना चाहिए। जिसपर उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि वह सही समय पर फैसला लेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »