29 Mar 2024, 04:39:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

एक बार फिर अस्पताल पहुंचे संजय राउत - हुई एंजीयोप्लास्टी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2019 3:07PM | Updated Date: Nov 22 2019 4:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत अपने रूटीन चेकअप के लिये शुक्रवार को बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल पहुंचे। राज्यसभा सदस्य की 12 नवंबर को एंजीयोप्लास्टी हुई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। इस बीच शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे अपने आवास मातोश्री पर पार्टी विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं।
 
शिवसेना विधायक भास्कर जाधव ने को बताया कि बैठक में पार्टी प्रमुख के कांग्रेस एवं राकांपा के साथ सरकार गठन में मौजूदा गतिविधियों को लेकर विधायकों को सूचित करने की संभावना है। ठाकरे एवं उनके पुत्र आदित्य ने बृहस्पतिवार की रात को राकांपा अध्यक्ष शरद पवार से उनके आवास सिल्वर ओक में मुलाकात की। कांग्रेस, राकांपा एवं शिवसेना तीनों दलों ने महाराष्ट्र में सरकार गठन का प्रयास तेज कर दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »