29 Mar 2024, 12:56:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विधायक अदिति सिंह ने MLA अंगद से की शादी- रिसेप्शन 25 को

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2019 1:24PM | Updated Date: Nov 22 2019 1:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। रायबरेली के सदर विधानसभा से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी ने शादी कर ली है। गौरतलब है कि अदिति सिंह और अंगद सैनी की दिसंबर 2018 में सगाई हुई थी। 20 नवंबर को अदिति की मेहंदी की रस्म की गई, जिसमें कई हस्तियों ने शिरकत की थी। हाल ही में अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह का स्वर्गवास हो गया था। अदिति ने बताया कि उनके पिता ने कहा था कि अगर उन्हें कुछ हो जाता है तो भी शादी की डेट नहीं बदली जानी चाहिए। उनकी इच्छा को देखते हुए ही शादी की तारीख नहीं बदली गई।
 
अदिति और अंगद दोनों ही 2017 में पहली बार विधायक बने हैं और दोनों को ही राजनीति विरासत में मिली है। 2017 के विधानसभा चुनावों में अंगद ने सबसे कम आयु के विधायक के तौर पर खुद की पहचान बनाई। अंगद के पिता विधायक प्रकाश सिंह सैनी और अदिति के पिता विधायक अखिलेश सिंह करीब 20 साल दोस्त रहे। दिसंबर 2018 में अंगद और अदिति की सगाई हुई थी। अंगद और अदिति की शादी का रिसेप्शन 25 नवंबर को नवांशहर में बड़े स्तर पर होगा। इसमें 8 से 10 हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है। रिसेप्शन पार्टी में कांग्रेस के छोटे से लेकर बड़े वर्कर तक को आमंत्रित किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »