29 Mar 2024, 10:48:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमित शाह बोले- ओबीसी के लोगों के लिए बड़ा काम कर रही हैं BJP

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2019 4:35PM | Updated Date: Nov 21 2019 4:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लातेहार। केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज दावा किया कि केंद्र की भाजपा सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लोगों को और आरक्षण देने की स्कीम पर काम कर रही है। शाह ने यहां मनिका के उच्च विद्यालय मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 70 सालों में कांग्रेस ने कभी भी ओबीसी का सम्मान नहीं किया। यह तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है, जिसने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया है।
 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष अधिकार देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 एवं 35 (ए) को समाप्त कर देश में आतंकवादियों का प्रवेश द्वार को हमेशा के लिए बंद कर दिया है। उन्होंने राम जन्मभूमि का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सभी चाहते थे कि भगवान राम का मंदिर अयोध्या में बने। इस संबंध में उच्चतम न्यायालय के हाल ही में आये फैसले ने मंदिर निर्माण का रास्ता खोल दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »