29 Mar 2024, 02:10:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

स्मृति ईरानी ने बिल गेट्स से पूछा - पढ़ाई पूरी की नहीं, आगे क्या करें?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2019 11:22AM | Updated Date: Nov 21 2019 11:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स के साथ एक फोटो पोस्ट की। कैप्शन में लिखा- 'सोच रहे हैं कि पढ़ाई पूरी की नहीं, आगे क्या करें।' दरअसल, दुनिया के सबसे अमीर शख्स बिल गेट्स और स्मृति ईरानी दोनों ने ही बीच में कॉलेज की पढ़ाई छोड़ दी थी।' स्मृति ईरानी के एक ट्वीट के जवाब में बॉलीवुड फिल्म निर्माता एकता कपूर ने उन्हें तुरंत रीट्वीट करके नौकरी का ऑफर दे दिया। एकता और ईरानी के ट्वीट पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं। 
 
केंद्रीय मंत्री ने इसी समानता के आधार पर फोटो का कैप्शन लिया। वहीं, इस पोस्ट पर निर्माता-निर्देशक एकता कपूर ने लिखा- 'बॉस! तुलसी अभी भी यहां है। कृपया वापसी करें।' एकता कपूर के टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में कभी स्मृति ईरानी तुलसी नाम के किरदार की मुख्य भूमिका निभाया करती थीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »