28 Mar 2024, 17:11:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान सुरक्षा से जुड़े सभी मद्दों का समाधान करने में कामयाब रहा : खामेनेई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2019 11:05AM | Updated Date: Nov 20 2019 11:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने कहा कि देश में सत्ता विरोधी लहर के बावजूद ईरान सुरक्षा से जुड़े सभी मद्दों का समाधान करने में कामयाब रहा है। खामनेई ने मंगलवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा कि देश में सत्ता विरोधी लहर के बावजूद ईरान सुरक्षा से जुड़े सभी मद्दों का समाधान करने में कामयाब रहा है। हमें दोस्तों और दुश्मनों दोनों का पता होना चाहिए, हमने सैन्य राजनीतिक और सुरक्षा के मुद्दों पर लड़ रहे दुश्मन को हटा दिया है। 
 
हमने विभिन्न क्षेत्रों में ईश्वर की कृपा से दुश्मन को हटा दिया है। आर्थिक कार्यकर्ताओं और उद्यमियों के साथ एक बैठक में श्री खामनेई ने कहा, ‘‘हम निश्चित रूप से आर्थिक लड़ाई में दुश्मन को पछाड़ देंगे।’’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एक राष्ट्र के आर्थिक विकास के लिए उत्पादन और विनिर्माण में अग्रणी नेतृत्व की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि ईरान को प्रतिबंधों के लिए ‘प्रतिरक्षा’ विकसित करने पर काम करना चाहिए ताकि वे इसकी अर्थव्यवस्था को नुकसान न पहुंचाएं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »