24 Apr 2024, 15:48:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराकी संसद में वित्तीय विशेषाधिकारों को समाप्त करने के पक्ष में मतदान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2019 10:58AM | Updated Date: Nov 20 2019 10:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। इराक में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच इराकी संसद (प्रतिनिधि परिषद) ने सिविल सेवकों के लिए वित्तीय विशेषाधिकारों को समाप्त करने के पक्ष में मतदान किया है। इराकी संसद के एक सूत्र ने मंगलवार को बताया कि संसद में बैठक के दौरान सिविल सेवकों के लिए वित्तीय प्राथमिकताओं को समाप्त करने के लिए लाये गये विधेयक के पक्ष में मतदान हुआ। यह विधेयक प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल महदी द्वारा वादा किए गए एक सुधार पैकेज का हिस्सा है। अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में देश में हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच श्री महदी ने कहा था कि वह कैबिनेट और चुनाव कानूनों में बदलाव करेंगे। उन्होंने मंत्रियों और राष्ट्रपति सहित उच्च-रैंक वाले अधिकारियों के वेतन में 50 प्रतिशत की कटौती की भी घोषणा की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »