28 Mar 2024, 18:49:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में विदेशी सेना के वाहन में विस्फोट, सात मरे, 10 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2019 4:21PM | Updated Date: Nov 13 2019 4:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान में विदेशी सेना के वाहन में बुधवार को हुए  जोरदार विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गये। इस वाहन में विदेशी सैन्य कर्मी सवार थे। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत राहिमी ने ट्वीट करते हुए कहा कि गरदा वर्ल्ड नामक विदेशी सैनिकों की कंपनी को लेकर जा रहा यह वाहन इस बम की चपेट में आ गया और इसमें सात अफगानी सैनिक मारे गये और 10 अन्य जवान घायल हो गए।
 
इनमें चार विदेशी जवान भी हैं। यह विस्फोट सुबह सवा सात बजे के आसपास हुआ और इसकी चपेट में वहां खड़े अन्य वाहन भी आ गये। अभी तक  किसी भी संगठन ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। राष्ट्रपति अशरफ गनी ने विस्फोट की निंदा करते हुए कहा यह मानवता के विरोध जघन्य अपराध है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »