28 Mar 2024, 21:41:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

'महाराष्ट्र के सेवक' बने देवेंद्र फडणवीस, ट्विटर प्रोफाइल में किया बदलाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2019 1:11PM | Updated Date: Nov 13 2019 1:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर मची हलचल के बीच राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है। इस सभी से इतर अभी देवेंद्र फडणवीस ने अपने ट्विटर हैंडल के प्रोफाइल में बदलाव किया है। फडणवीस ने अभी तक अपने ट्विटर बायो में मुख्यमंत्री लिखा हुआ था, लेकिन अब वह महाराष्ट्र सेवक बन गए हैं। बता दें कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मंगलवार को राज्य के मौजूदा राजनैतिक स्थिति को देखते हुए राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की थी। जिसपर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन को मंजूरी दी।
 
प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लग गया, बावजूद इसके लिए लोगों ने महायुति को पूर्ण बहुमत दिया। मुझे उम्मीद है कि प्रदेश को जल्द ही स्थिर सरकार मिलेगी। महाराष्ट्र में बारिश की वजह से किसानों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में इन मसलों पर जल्द काम करने की जरूरत है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »