29 Mar 2024, 04:11:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मछलियों से लदा ट्रक पलटा - लोगों ने जमकर लूटीं मछलियां, लगा जाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 3:25PM | Updated Date: Nov 12 2019 3:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कानपुर। यूपी के कानपुर में अर्मापुर थाना क्षेत्र की गन फैक्ट्री रोड पर 12 नवम्बर मंगलवार सुबह मछलियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रक में लदी हजारों मछलियां सड़क पर तड़पती हुई नजर आईं। बीच रोड ट्रक पलटने से पनकी और विजय नगर चौराहे तक जाम लग गया। आस-पास के लोग मछली लूटने में जुट गए। रोड पर अफरा-तफरी मच गई।  बीच सड़क फैले छिछले पानी में हजारों मछलियां अपनी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही थीं। हैरानी की बात तो यह रही कि मौके से गुजर रहे राहगीर अपने ऑफिस जाने के बजाय जमीन पर पड़ी हुई मछलियों को पकड़कर झोले में भरने लगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »