20 Apr 2024, 04:32:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अस्पताल के बिस्तर पर शायर बने संजय राउत, बोले - बच्चन...हम होंगे कामयाब....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 1:51PM | Updated Date: Nov 12 2019 1:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र में नई सरकार कब बनेगी इसे लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। महाराष्ट्र में जिस तरह से शिवसेना की सरकार बनाने की कोशिशों को सोमवार को झटका लगा, उसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता संजय राउत ने अस्पताल से ट्वीट किया है। संजय राउत ने अस्पताल से पार्टी के समर्थन में हिंदी कविता को ट्वीट किया है। बता दें कि संजय राउत की सोमवार को अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें भर्ती कराया गया।
 
अस्पताल से संजय राउत ने ट्वीट करके लिखा कि, "लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नही होती। 'बच्चन...हम होंगे कामयाब..जरूर होंगे...'। इससे पहले भी संजय राउत ने सोमवार को ट्वीट करके लिखा था कि रास्ते की परवाह करूँगा तो मंजिल बुरा मान जाएगी.........। अहम बात यह है कि संजय राउत हर रोज अपने अंदाज में ट्वीट की वजह से चर्चा में हैं। रविवार को संजय राउत ने ट्वीट करके लिखा था कि जो खानदानी रईस हैं वो, मिजाज रखते हैं नर्म अपना, तुम्हारा लहजा बता रहा है, तुम्हारी दौलत नई-नई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »