29 Mar 2024, 16:39:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यूक्रेन विवाद को खत्म करने को लेकर पुतिन, मार्केल ने बात की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 2:22AM | Updated Date: Nov 12 2019 2:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और जर्मनी की चांसलर अंजेला मार्केल ने पूर्वी यूक्रेन में चल रहे विवाद को खत्म करने को लेकर सोमवार को फोन पर बात की। प्रेस सर्विस ने बयान जारी कहा, ‘‘यूक्रेन में स्थिति से निपटने पर दोनों नेताओं की बीच चर्चा हुई। दोनों के बीच विशेष रूप से संपर्क समूह में कीव, डोनेट्स्क और लुगांस्क के प्रतिनिधियों द्वारा हस्ताक्षर किए गए 'स्टाइनमीयर फार्मूले' के संदर्भ में और साथ ही सैन्य बलों और उपकरणों के विस्थापन भी चर्चा हुई।’’  

बयान में कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने यूक्रेनी कानून में डोनबास की विशेष स्थिति को प्रतिबंधित करने की जरुरत पर बल दिया।’’  बयान के अनुसार, पुतिन और मार्केल ने तथाकथित नॉरमैंडी फोर प्रारूप के ढांचे में रूसी और जर्मन प्रयासों के समन्वय को जारी रखने के लिए अपनी कोशिशों की फिर से पुष्टि की, जिसमें इस प्रारूप में एक नए सम्मेलन तैयार करने की योजना भी शामिल है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »