29 Mar 2024, 05:09:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी सैनिकों को कुर्दिस्तान में आने की अनुमति दी : इराकी संयुक्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2019 4:30PM | Updated Date: Oct 22 2019 4:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दमिश्क। इराकी सेना की संयुक्त सैन्य कमान ने उत्तर पश्चिमी सीरिया  से बुलाए गए अमेरिकी सैनिकों को कुर्दिस्तान के रास्ते आकर इराक से जाने की अनुमति दी है। अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने कहा है कि लगभग  एक हजार अमेरिकी सैनिकों को सीरिया से वापस बुलाया गया है और अब ये पश्चिमी इराक की तरफ प्रस्थान करेंगे। गौरतलब है कि कुछ मीडिया आउटलेट और  संवाद समितियों में इस तरह की रिपोर्टें थी कि सीरिया से हटाए गए अमेरिकी सैनिक अब इराक का रुख करेंगे। संयुक्त कमान ने इस मामले में स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि सीरिया से  हटाए गए सैनिकों को कुर्दिस्तान क्षेत्र के जरिए  इराक से बाहर जाने की अनुमति  दी गई है। इसमें यह भी कहा गया है कि इन सैनिकों को इराक में रहने की कोई अनुमति नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »