19 Apr 2024, 17:42:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाक मंत्री की गीदड़ भभकी - इस बार तोप-टैंक नहीं परमाणु युद्ध होगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2019 1:15PM | Updated Date: Oct 22 2019 1:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। आतंकी कैंप पर हमले के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान पीएम से लेकर वहां के मंत्री लगातार भारत के खिलाफ बेतुका बयान दे रहे हैं। इसी क्रम में इस बार फिर पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद ने एक बार फिर भारत को परमाणु हमले की धमकी दी है। 
रेल मंत्री शेख रशिद ने एक बार फिर से भारत को परमाणु युद्ध की धमकी दी है।
 
उन्होंने कहा है कि अब दोनों देशों के बीच तोप टैंक नहीं चलेंगे बल्कि परमाणु युद्ध होगा। शेख रशिद ने एक प्रेस कॉन्फेंस में भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव पर बयान देते हुए कहा, 'ये इस मुल्क को सीरियस थ्रेट है, ये कन्वेंशनल वॉर नहीं होगी। जो अक्ल के अंधे ये समझ रहे हैं कि 4-6 दिन तक टैंक- तोपों चलेंगे या हवाई जहाज या एयर अटैक होंगे और नेवी के गोले चलेंगे। ऐसा बिल्कुल नहीं होगा बल्कि सीधे- सीधे परमाणु युद्ध होगा। जैसा हमला होगा हम उस किस्म का असलहा यूज करेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »