20 Apr 2024, 08:42:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

26/11 मुंबई आतंकवादी हमले की पुनरावृत्ति नहीं होगी : राजनाथ सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2019 12:30PM | Updated Date: Oct 22 2019 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि देश की समुद्री सीमाएं नौसेना के हाथों में पूरी तरह सुरक्षित है और उन्हें विश्वास है कि मुंबई जैसे आतंकवादी हमले की पुनरावृत्ति नहीं होने दी जायेगी। सेना भवन में यहाँ नौसेना के शीर्ष कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करने के बाद सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि कमांडरों से बातचीत के बाद वह आश्वस्त  हैं कि समुद्री सीमाएं नौसेना के हाथों में सुरक्षित है।
 
समुद्री सीमा पर चाक- चौबंद सुरक्षा व्यवस्था है और उन्हें भरोसा है कि समुद्री सीमा के जरिये मुम्बई जैसे आतंकवादी हमले को दोहराया नहीं जा सकता। पाकिस्तान के मंत्री शेख रशीद के इस बयान पर कि अब तोप नहीं परमाणु बम चलेगा, उन्होंने कहा कि भारत कभी आक्रमक नहीं रहा है, ना किसी की एक इंच जमीन पर कब्जा किया लेकिन अगर किसी ने हमारी तरफ बुरी नजर से देखा तो हमारी सशस्त्र सेना किसी को भी मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया’ योजना को बढ़ावा दिया जा रहा है और देश को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ रक्षा निर्यात का गढ़ बनाने की कोशिश की जा रही है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »