28 Mar 2024, 23:55:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आईआईएस में अपना यात्री भेजने के लिए ईरान ने रूस से बातचीत की योजना बनाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2019 1:09AM | Updated Date: Oct 22 2019 1:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर अपना अंतरिक्ष यात्री भेजने की संभावना तलाशने के  लिए ईरान ने रूस के साथ बातचीत की योजना बनाई है। ईरानी अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख मुर्तजा बारारी ने  यह जानकारी दी है।

ईरान के सूचना  और संचार मंत्री  मोहम्मद जावेद अजारी जाहरोमी ने बताया कि ईरान की योजना अंतरिक्ष में अपना यात्री भेजने की है और इस बात में कोई शक नहीं हैं कि इसमें विदेशी सहायता की जरूरत होगी।

बारारी ने कहा‘‘ आईआईएस पर अपना अंतरिक्ष यात्री भेजने के लिए हमें रूस के साथ बातचीत करनी चाहिए और आईआईएस पर विभिन्न देशों के कईं यात्री हैं। हम भी वहां अपना अंतरिक्ष यात्री भेजने की संभावना के तहत रूस के साथ बातचीत की योजना पर विचार कर रहे हैं।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »