29 Mar 2024, 01:51:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जल्द होगा अमेरिका के साथ व्यापार समझौता : पीयूष गोयल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2019 1:05AM | Updated Date: Oct 22 2019 1:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि अमेरिका के साथ आर्थिक मामलों से संबंधित वार्ता प्रक्रिया सही दिशा में चल रही है और दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। गोयल ने यहां ‘भारत- अमेरिका रणनीतिक साझेदारी फोरम’ की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच चल रही व्यापार वार्ता सही रास्ते पर हैं और इसके सकारात्मक नतीजे जल्दी सामने आएगें। दोनों देशों के आपसी रिश्ते मौजूदा दौर में सबसे अच्छे हैं। दोनों देशों के बीच आपसी व्यापार और आर्थिक सहयोग की व्यापक संभावनायें मौजूद हैं जिनका सही इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इसके लिए दोनों देशों को द्विपक्षीय समझौतों पर जोर देना चाहिए। 

दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ताओं का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत अमेरिकी बाजार की प्रौद्योगिकी, नवाचार, कौशल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को अपनाने के लिए उत्सुक हैं। इधर भारत के पास अमेरिकी कंपनियों के लिए व्यापक बाजार उपलब्ध है। भारत अमेरिकी कंपनियों को कुशल श्रम बल भी उपलब्ध करा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत में निवेश के लिए सरकार एकल खिड़की व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने इस संबंध में सभी उद्योगपतियों और कारोबारियों से सुझाव भी देने का आग्रह किया। इसके अलावा माल परिवहन की लागत भी घटाने की प्रयास किये जा रहे हैं। इसकी लागत विनिर्माण कंपनियों को वहन करनी होगी। एक अनुमान के अनुसार के वर्ष 2025 तक भारत- अमेरिका के बीच आपसी व्यापार 238 अरब डालर का होने की संभावना है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »