23 Apr 2024, 23:06:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रंप के चेहरे पर मॉडल ने रखा पैर - रस्‍सी से बांध किया ऐसा हाल...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 12:07PM | Updated Date: Oct 21 2019 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्‍वीर काफी वायरल हो रही है। यह तस्‍वीर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की है।  इस तस्‍वीर के सामने आने के बाद इसकी काफी आलोचना भी की जा रही है। बता दें कि अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में टाइम्स स्क्वेयर पर एक ऐसा बिलबोर्ड लगा है, जिस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को रस्सियों से बंधा दिखाया गया है। एक महिला जो एथेलेटिक्स के कपड़ों में है, उन्हें लाल और नीली रस्सियों से बांध कर खींचती नजर आ रही है और उसका एक पैर ट्रम्प के चेहरे पर है।
 
बता दें कि पोर्टलैंड स्थित एक क्लोदिंग कंपनी धवानी ने 30 फुट ऊंचे इस बिलबोर्ड पर ट्रम्प को इस रूप में अपने एक एडवर्टाइजिंग कैम्पेन के तहत दिखाया है। यह ऐड पिछले मंगलवार को लगाया गया है। डोनाल्ड ट्रम्प को इस तरह से दिखाए जाने पर अमेरिका में बवाल मच गया है। ट्रम्प के लड़के डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर ने इस ऐड पर आपत्ति जताते हुए मीडिया की इस बात के लिए आलोचना की है कि उसने अब तक इस पर कुछ भी नहीं लिखा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »