20 Apr 2024, 09:45:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

स्पेन में हिंसा के दौरान 50 लोग हिरासत में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2019 5:03PM | Updated Date: Oct 19 2019 5:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बार्सिलोना। स्पेन के स्वायत्त क्षेत्र कैटालोनिया में हड़ताल के दौरान पुलिस के साथ झड़प के बाद करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया गया। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। कैटालोनिया पुलिस के अनुसार शक्रवार से अबतक करीब 54 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि 18 पुलिसकर्मियों को हिंसा के दौरान चोटें आयी हैं। स्थानीय स्वास्थ्य सेवा ने कहा कि सिर्फ बार्सिलोना में ही 152 लोगों को चिकित्सा मुहैया करायी गयी है जिनमें से 50 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैटालोनिया में शुक्रवार से हड़ताल जारी है और बार्सिलोना में इसका खासा असर पड़ा है।
 
प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम करके आसपास की दुकानों के शीशे तोड़ दिए और नेशनल पुलिस इमारत के पास पुलिस से झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर ईटें, बोतल, पटाखे और अन्य उपकरण फेंके जिसके बाद पुलिस ने इन लोगों को हटाने के लिए रबर की गोलियां और आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके अलावा जब प्रदर्शनकारियों ने बाड़ तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उनपर पानी की बौछारें की। कैटालोनिया में गत सोमवार से प्रदर्शन और हिंसा का दौर जारी है। स्पेन की उच्चतम अदालत ने नौ कैटालोनिया राजनेताओं को देशद्रोह के आरोप में नौ से 13 वर्ष की सजा सुनाई है। यह सभी राजनेता 2017 में स्वतंत्रता जनमत संग्रह के आयोजन में शामिल थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »