29 Mar 2024, 00:22:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल गांधी ने खेला क्रिकेट - जमकर लगाए चौके-छक्के

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2019 12:36PM | Updated Date: Oct 19 2019 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। अभी तक आपने राहुल गांधी को बतौर नेता देखा होगा। लेकिन आज वह क्रिकेटर बने नजर आए और बल्ले से जमकर गेंदों पर प्रहार किया। दरअसल, राहुल गांधी महेंद्रगढ़ से रैली को संबोधित कर दिल्‍ली वापस लौट रहे थे, तब खराब मौसम की वजह से उनके हेलीकॉप्‍टर की रेवाड़ी के केएलपी कॉलेज में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद उन्‍हें यहां कुछ देर रूकना पड़ा। इस दौरान राहुल की नजर वहां मैदान में क्रिकेट खेल रहे युवाओं पर पड़ी और उन्‍होंने भी क्रिकेट खेलने की इच्‍छा जाहिर की। इसके बाद राहुल गांधी पिच पर आए और उन्‍होंने जमकर बैटिंग की। उन्‍होंने क्रिकेट खेलते हुए मैदान पर खूब लंबे-लंबे शॉट्स भी लगाए। इस दौरान युवा तालियां बजाकर उनका प्रोत्‍साहन भी करते दिखे और राहुल मुस्‍कुराते रहे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »