29 Mar 2024, 03:11:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

डैन ब्रोइलेट होंगे अमेरिका के नए ऊर्जा मंत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2019 12:34PM | Updated Date: Oct 19 2019 12:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने देश के अगले ऊर्जा मंत्री पद के लिए उप ऊर्जा मंत्री डैन ब्रोइलेट को नामित किया है। वह रीक पेरी की जगह लेंगे जो इस वर्ष अपने पद से इस्तीफा देंगे। ट्रम्प ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ मैंने उप सचिव डैन ब्रोइलेट को नए ऊर्जा मंत्री के रूप में नामित किया है। इस विभाग में डैन का अनुभव अद्वितीय है। मुझे पूरा भरोसा है कि वह शानदार काम करेंगे। ’’ इससे पहले गुरुवार को ट्रंप ने कहा ‘‘रीक में ऊर्जा मंत्रालय में शानदार कार्य किया है लेकिन तीन वर्षें का कार्यकाल लंबा समय होता है। वह वर्ष के अंत तक अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।’’ उन्होंने कहा कि श्री रीक के बदले उन्होंने दूसरे व्यक्ति की तलाश कर ली है जो ऊर्जा मंत्रालय संभालेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »