20 Apr 2024, 01:03:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

करवाचौथ पर पति ने नहीं दिया गिफ्ट, पत्नी ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2019 12:59PM | Updated Date: Oct 18 2019 1:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गाजियाबाद। करवाचौथ पर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से अजीब मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने करवा चौथ पर सोने की नथ मांगी थी, लेकिन पति सिर्फ साड़ी लेकर पहुंचा। इस पर महिला ने पति को दौड़ा-दाड़ाकर डंडे से पीटा। मामला गुरुवार सुबह का है। दरअसल पत्नी ने करवाचौथ पर सोने की नथ मांगी थी, लेकिन पति सिर्फ साड़ी लेकर पहुंचा था। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने महिला को चाटा मार दिया। इसके बाद महिला ने पति को दौड़ा-दौड़ाकर डंडे से पीटा।
 
दोनों के बीच झगड़ा देखकर लोगों की भीड़ जुट गई थी। लोगों ने उसे समझाने की भी कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद युवक ने जैसे-तैसे दूसरे के घर में छिपकर खुद को बचाया। विवाद थोड़ा शांत हुआ तो पति-पत्नी थाने पहुंच गए और एक दूसरे खिलाफ शिकायत की। युवक ने बताया कि वह गाजियाबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। महीने का करीब 13 हजार रुपये कमाता है। इस बार उसका बजट ठीक नहीं होने पर वह नथ नहीं खरीद पाया. उसने कहा कि वह अगली बार नथ खरीद देगा। उनका एक 4 साल का बेटा भी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »