18 Apr 2024, 08:17:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की उत्तरी सीरिया में सैन्य अभियान को रोकेगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2019 9:28AM | Updated Date: Oct 18 2019 9:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंकारा। तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोगोलू ने कहा है कि सीरिया के सुरक्षा बफर क्षेत्र में कुर्द बलों की वापसी के लिये तुर्की उत्तरी सीरिया में सैन्य अभियान को रोकेगा। इससे पहले तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तय्यिप एर्डोगन ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेनस के साथ यहां चार घंटे तक बैठक की जिसमे दोनों पक्ष सीरिया में सैन्य अभियान को 120 घंटो तक रोकने पर सहमत हुए। मेवलुत ने कहा, ‘‘ हम पांच दिन तक सीरिया में कोई सैन्य अभियान नहीं चलाएंगे। यह कोई युद्धविराम संधि नहीं है, हमने बस रुकने का निर्णय लिया है। इस दौरान हम कुरदीश सुरक्षा बलों को क्षेत्र से निकल जाने का मौका दे रहे है। हम हालांकि इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »