29 Mar 2024, 16:30:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पहली बार स्पेसवॉक करेगी ‘सिर्फ महिला’ टीम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 12:27AM | Updated Date: Oct 17 2019 12:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉंशिंगटन। अंतरिक्ष के क्षेत्र में महिलाओं के बढ़ते प्रभुत्व का एक और प्रमाण शुक्रवार को उस समय मिलेगा जब पहली बार ‘सिर्फ महिला’ दल स्पेसवॉक यानी अंतरिक्ष में चहलकदमी करेगा। साथ ही अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने वर्ष 2024 में पहली बार एक महिला को चाँद पर भेजने की योजना बनायी है। नासा ने बताया कि अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच और जेसिका मेयर शुक्रवार को अमेरिकी समयानुसान सुबह 7.50 बजे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर खुले अंतरिक्ष में कदम रखेंगी। यह पहली बार है जब सिर्फ दो महिला अंतरिक्ष यात्रियों की टीम स्पेसवॉक करेंगी। नासा के अनुसार, दोनों अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के पावर कंट्रोलर को बदलेंगी। पावर कंट्रोलर में पिछले सप्ताहांत खराबी आ गयी थी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »