19 Apr 2024, 23:48:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हैवान पति! पत्नी के हाथ-पैर काटकर बीच सड़क पर फेंका...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 1:07PM | Updated Date: Oct 16 2019 1:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेरठ। यूपी के मेरठ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक एक पति हैवान बन गया...उसने अपनी पत्नी के हाथ पैर काटकर बीच सड़क पर फेंक दिया। मंगलवार सुबह राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल महिला को देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया। वहीं, आरोपी पति वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बता दें कि दोनों की शादी पांच महीने पहले हुई थी।
 
पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के नया बस स्टैंड निवासी फुरकान ने अपनी पुत्री रुकैया की शादी पांच माह पूर्व मेरठ महानगर के श्यामनगर निवासी उमर के साथ की थी। फुरकान के अनुसार शादी के बाद से ही उसका पति मारपीट करता था। जिस कारण रुकैया मायके में आकर रहने लगी थी। सोमवार की शाम पति उमर ससुराल गया था। वहां से पत्नी रुकैया को मनाकर घर ला रहा था। लेकिन रास्ते में उसकी हत्या की कोशिश की गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »