29 Mar 2024, 04:18:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरिया में तुर्की के अभियान में 600 आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 12:54AM | Updated Date: Oct 16 2019 12:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंकारा। उत्तरी सीरिया में तुर्की सेना के जारी अभियान में अब तक कम से कम 595 कुर्द लड़ाकों की मौत हो गई है। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि उत्तरी सीरिया में तुर्की के आतंकवाद निरोधक अभियान में कुल 595 कुर्द लड़ाके मारे गए हैं। इस बीच कुर्दों ने रक्षा मंत्रालय के इन आंकड़ों पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। 

यह अभियान पिछले बुधवार को शुरू किया गया था और इसका मकसद तुर्की और सीरियाई सीमा पर आतंकवाद मुक्त क्षेत्र बनाना है। तुर्की के राष्ट्रपति रीसेप तैयप अर्दोगन ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक  दो तुर्की नागरिक  और 16 सीरियाई सैनिक मारे गए हैं। तुर्की के इस अभियान की पहले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जोरदार आलोचना हो रही है और सीरिया का कहना है कि यह हमला उसकी क्षेत्रीय संप्रभुता का उल्लंघन है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »