28 Mar 2024, 16:13:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

31 अक्टूबर तक ब्रेक्जिट की प्रक्रिया पूरी करना प्राथमिकता : एलिजाबेथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 1:39AM | Updated Date: Oct 15 2019 1:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने कहा है कि 31 अक्टूबर तक ब्रेक्जिट की प्रक्रिया को पूरा करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महारानी ने सोमवार को संसद के नए सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। 

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी सरकार की हमेशा से यह प्राथमिकता रही है कि 31 अक्टूबर तक ब्रिटेन को यूरोपीय संघ से अलग किया जाए।’’  महारानी ने यूरोपीय संघ से अलग होने के बाद मत्स्य पालन, कृषि और व्यापार क्षेत्र में ब्रिटेन के लिए पैदा होने वाले अवसरों से संबंधित नयी नीतियों की घोषणा की। 

गौरतलब है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पहले ही ब्रिटेन के 31 अक्टूबर तक यूरोपीय संघ से अलग होने की घोषणा कर चुके हैं, हालांकि यूरोपीय संघ के साथ किसी समझौते को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »