19 Apr 2024, 14:13:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हौती लड़ाकों ने सऊदी सेना के कार्यालय पर किया मिसाइल हमला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2019 9:01AM | Updated Date: Aug 22 2019 9:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। यमन के हौती लड़ाकों के समूह ने सऊदी अरब की सेना के ऑपरेशन मुख्यालय पर मिसाइल हमला करने का दावा किया है। स्थानीय मीडिया ने हौती लड़ाकों की सेना के प्रवक्ता के हवाले से गुरुवार को यह जानकारी दी। यह हमला सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिम जिजान प्रांत में स्थित सेना के अभियान मुख्यालय को निशाना बनाकर किया गया। यमन में विद्रोहियों का समूह अंसार अल्लाह और सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना अंतरराष्ट्रीय तौर पर मान्यता प्राप्त सरकार को समर्थन करती है। दोनों गुटों के बीच आम तौर पर संघर्ष होते रहते हैं। हौती लड़ाकों ने शनिवार को शायबाह तेल क्षेत्र पर विस्फोटकों से लदे 10 ड्रोन विमान से हमला कर दिया था।
 
जिसके कारण भीषण आग लग गई थी। हालांकि इस हमले के कारण तेल निर्यात बाधित नहीं हुआ है। इसके जवाब में सऊदी के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के लड़ाकू विमानों ने सोमवार को यमन के उत्तरी साडा प्रांत में हौती लड़ाकों के ठिकानों को निशाना बनाकर पांच हवाई हमले किए। इन हमलों में हौती लड़ाकों की कई कमान पोस्ट नष्ट हो गईं। इसके अलावा कई लड़ाके मारे गए अथवा कई अन्य घायल हो गए। गौरतलब है कि यमन में कई वर्षों से राष्ट्रपति अबद्राबुह मंसूर हादी के नेतृत्व वाली सरकारी सेनाओं और हौती लड़ाकों के बीच संघर्ष चल रहा है। सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना मार्च 2015 से ही हौती लड़ाकों पर हवाई हमले करती आ रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »