18 Apr 2024, 11:19:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कैमरून में बोको हरम ने बस पर किया हमला, एक की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2019 8:59AM | Updated Date: Aug 22 2019 8:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

योंडे। मध्य अफ्रीकी देश कैमरून में आतंकवादी संगठन बोको हरम ने यात्रियों से भरी एक बस पर हमला कर चालक की हत्या कर दी और सात यात्रियों का अपहरण कर लिया। कैमरून की सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी। सेना के मुताबिक बस में कुल 19 यात्री सवार थे। आतंकवादी हमले में बस चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और सात यात्रियों का अपहरण कर लिया गया। अन्य 11 यात्रियों को सुरक्षाबलों ने बचा लिया। सेना ने बताया कि यह हादसा उत्तरी लोगोन क्षेत्र के दबंगा में हुआ। कैमरून की सेना ने आतंकवादियों की कैद से यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »