29 Mar 2024, 06:01:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चिदम्बरम सीबीआई की हिरासत में, ले जाया गया मुख्यालय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2019 12:11AM | Updated Date: Aug 22 2019 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम और केंद्रीय जांच ब्यूरो के बीच मंगलवार से चल रही लुकाछिपी आज रात समाप्त हो गयी और जांच एजेंसी की टीम करीब दो घंटे की जद्दोजहद के बाद उन्हें हिरासत में लेकर अपने साथ मुख्यालय ले गयी। सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी से मंगलवार से बच रहे चिदम्बरम आज रात अचानक कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि आईएनएक्स मीडिया निवेश मामले में उनके या उनके परिवार के किसी अन्य सदस्य के खिलाफ कोई आरोप पत्र दायर नहीं है।

इसके बाद वह सीधे अपने आवास पर गये, जिसके पश्चात् सीबीआई अधिकारियों की एक टीम वहां पहुंच गयी। आवास के गेट बंद होने के कारण सीबीआई के अधिकारी दीवार फांदकर अंदर गये। पुलिस की एक टीम पिछले दरवाजे से घर के अंदर गयी। बाद में आवास का गेट खोल दिया गया। करीब दो घंटे की जद्दोजहद के बाद सीबीआई टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया और अपने साथ जांच एजेंसी के मुख्यालय ले गयी। इस दौरान उनके आवास पर कांग्रेस के नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी भी मौजूद थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »