29 Mar 2024, 03:23:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ट्रेन के AC कोच में सो रही महिला पर पुरुष यात्री ने किया पेशाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 4:13PM | Updated Date: Aug 21 2019 4:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोधपुर। दिल्ली-जोधपुर के बीच चलने वाली मंडोर एक्सप्रेस में एक बहुत ही शर्मनाक घटना घटी। इस ट्रेन में यात्रा कर रही एक महिला यात्री व उसके सामान पर एक पुरुष यात्री ने पेशाब कर दिया। महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आशुतोष जयपुर के बरकत नगर का रहने वाला है। पीड़िता महिला ने बताया कि वह दिल्ली से जोधपुर के लिए मंगलवार रात को मंडोर एक्सप्रेस के एसी कोच के बी4 में पति के साथ सफर कर रही थी। रात को पत्नी-पति अलग-अलग कंपार्टमेंट में सो रहे थे। तड़के एक अनजान व्यक्ति उसके कंपार्टमेंट में आया और उस पर व सामान पर पेशाब करने लगा। तभी महिला की नींद खुल गई और उसने ये सब देख शोर मचाना शुरू कर दिया।
 
इस पर पास वाले कंपार्टमेंट से पति व अन्य यात्री उसके कंपार्टमेंट में आए तब उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी तो उन्होंने आरोपी की पिटाई कर दी। फिर टीसी घटना के बारे में बताया। कुछ देर बाद ट्रेन जोधपुर के मंडोर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। तब महिला व उसके पति ने जोधपुर रेलवे सुरक्षा बल को पूरी बता बताई तो उन्होंने आरोपी युवक को पकड़ लिया। शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद उसे जोधपुर में ही रेलवे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो सौ रुपए जुर्माना के बाद छोड़ दिया गया। वहीं, महिला के पति का आरोप है कि व्यक्ति के साथ चार युवक और थे। सभी के सभी बिना टिकट एसी कंपार्टमेंट में यात्रा कर रहे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »