25 Apr 2024, 18:57:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BJP विधायक की बेटी साक्षी बोलीं - मेरे परिवार को बदनाम न करो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 4:03PM | Updated Date: Aug 21 2019 4:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बरेली। बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। साक्षी ने अपील की है कि उनके परिवार को बदनाम ना किया जाए। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके और उनके पारिवार वालों के बारे में फैली खबरों को झुठलाते हुए इसे प्रसारित करने से मना किया है। इस संबंध में उन्होंने कुछ यूटयूब चैनल्स के नाम सहित मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की है।
 
शिकायत में उन्होंने कहा 'मेरे मायके वालों के खिलाफ झूठी सूचनाएं प्रसारित कर उन्हें बदनाम किया जा रहा है। बता दें कि अभी तक साक्षी अपने पिता के खिलाफ बोलती आ रहीं थीं। इस बारे उन्होंने अपने पिता और अन्य मायके पक्ष के लोगों के हित में बात की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »